खाद्य पदार्थ जो लड़े दांतों की कैबिटी से


दांतों में कैविटी जमने का मतलब होता है दांतों के सड़ने पर उसकी सतह पर होने वाले छिद्र। कैविटी किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, ज्यादा मीठा खाना या दांतो में बैक्टीरिया होना। यदि दांतों की कैविटी को भरा नहीं गया तो आप जो कुछ भी खाएंगे वह दांतों के बीच में जा कर फस जाएगी। इसलिये इसके इलाज से बेहतर है कि इसको पैदा होने से ही रोक लिया जाए। अगर कैविटी ज्यादा हो तो दांतों में दर्द और मसूडों में सूजन पैदा हो सकती है।


क्या है लक्षण? यदि दांत में काले या भूरे रंग के धब्बे दिखाई दें और दांतों में दर्द हो तो समझ लीजिये कि आपको कैविटी है। हम सभी जानते हैं कि हमारे दांतों के लिये कुछ आहार अच्छे होते हैं और कुछ खराब इसलिये आपको ऐसे आहार खाने चाहिये जिससे दांत भी मजबूत हों और ये प्राकृतिक रूप से कैविटी से लड़ भी सके। उदाहरण के तौर पर आपको रेशेदार सब्जियां और अनाज खाने चाहिये।


यहां पर कुछ ऐसे खाघ पदार्थ दिये हुए हैं जिन्हें खा कर आप कैविटी से बच सकते हैं- ऐसे फल जो मीठे ना हो


यदि आप अंगूर या पीच जैसे फलों का सेवन करते रहेंगे तो आपके दांत खराब हो सकता है। ऐसे फल जिसमें चीनी कम और खूब सारा फाइबर होता हो, उसे खाइये जैसे, खीरा।