कुछ अलग हो गई नवेली दुल्हन का मेकअप किट


खूबसूरत दिखने की तमन्ना हर स्त्री में होती है। अधिक से अधिक सुन्दर दिखने के लिए वह विभिन्न प्रसाधन प्रयोग में लाती है। ऐसे में नई नवेली दुल्हन जो परिवार का मुख्य आकर्षण होती है, कैसे अछूती रह सकती है। वह विवाह के कुछ समय पूर्व से ही अपने मेकअप किट को परफेक्ट बनाने में जुट जाती है।


वैसे तो मेकअप की शौकीन सभी महिलाओं को अपना मेकअप किट परफेक्ट रखना चाहिए ताकि अवसर के अनुसार उसका प्रयोग किया जा सके। मेकअप किट कई प्रकार के होते हैं जैसे प्रोफेशनल, जनरल और पर्सनल। प्रोफेशनल किट में अधिक सामग्री की आवश्यकता होती है ताकि कभी भी, किस ग्राहक की जो डिमांड हो, उसे आसानी से पूरा किया जा सके।


जनरल मेकअप किट वो होता है जिसमें मेकअप की वही सामग्री रखी जाती है जो अक्सर हर महिला की जरूरत होती है। ’पर्सनल मेकअप किट, या दुल्हन का मेकअप किट विशेष होना चाहिए। शादी के शुरू के समय में जिस सौन्दर्य प्रसाधन का प्रयोग उसे करना हो, उसमें सभी कुछ हो ताकि नये परिवार में वह किसी पर निर्भर न हो। यह किट अपनी पसन्द और आवश्यकता के अनुसार बनवा लेनी चाहिए।



दुल्हन को अपने पर्सनल मेकअप किट में जिन सौंदर्य प्रसाधनों को जरूर रखना चाहिए, वे इस प्रकार हैं:-


कंसीलर:- कंसीलर चेहरे के दाग धब्बों को छिपाने में मदद करता है। कंसीलर अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए खरीदें।


काम्पेक्ट:- मेकअप करते समय फाउंडेशन से बेस बना कर काम्पेक्ट का प्रयोग करें।


आई शैडो:- आई शैडो कई तरह से बाजार में उपलब्ध होते हैं जैसे पाउडर, पैन्सिल के रूप में, केक के रूप में आदि। अपनी सुविधानुसार अपनी पसन्द के शेड खरीद कर प्रयोग में लाएं।


आई लाइनर:- आई लाइनर भी लिक्विड व पैंसिल फाॅर्म में मिलते हैं। आई लाइनर से आप आंखों को खूबसूरत शेप दे सकती हैं। अब तो मार्केट में आई लाइनर भी कई रंगों में उपलब्ध हैं।


काजल:- काजल भी आंखों को आकर्षक बनाता है। यह भी ग्रे, ब्लैक व ब्लू रंगों में मिलता है।


मस्कारा:- मस्कारा से पलकें लम्बी व घनी लगती हैं। मस्कारा हमेशा वाटर प्रूफ ही लें।


आईब्रो पैंसिल:- आईब्रो को सही आकार देने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। बढ़िया आईब्रो पैंसिल ही खरीदें।


लिपस्टिक:- लिपस्टिक का प्रयोग होंठों की सुन्दरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुछ लोग आउटलाइन देकर ही लिपस्टिक लगाते हैं तो उन्हें लिपस्टिक शेड्स वाले लिपलाइनर भी खरीद लेने चाहिए। लिपस्टिक ग्लासी, मैट, शिमर आदि रूपों में मिलती हैं। लिपस्टिक के कामन शेड खरीदें जो काफी ड्रैसेज के साथ चल जायेंगे। लिपस्टिक और लिप लाइनर अच्छी कंपनी के खरीदें। घटिया कंपनी की लिपस्टिक से होंठ काले पड़ जाते हैं,इस बात का ध्यान रखें।


ब्लशर:- ब्लशर का प्रयोग चीकबोन को उभारने के लिए किया जाता है। ब्लशर भी पाउडर और केक फार्म में आते हैं। ब्लशर के मार्केट में कई शेड्स उपलब्ध हैं। आप अपनी पसन्द के अनुसार, पिंक, रेड रोज, ब्रोन्ज खरीद सकते है।



नेल कटर और फाइलर:- अपने मेकअप किट में इन्हें रखना कभी न भूलें। शेप खराब होने पर फाइलर की मदद से नाखूनों को उचित आकार दे सकती हैं। कभी-कभी नेल किसी चीज के साथ टकरा कर टूट भी जाते हैं तो नेल कटर से सावधानीपूर्वक उन्हें काट सकती हैं।


नेल पेंट:- अपने हाथों को और अधिक खूबसूरत दिखाने के लिए सही आकार के नेल्स पर नेल पेंट लगाएं। ये भी कई कलर में मिलते हैं। उन्हें अपनी डेªस के अनुसार चेंज कर सकती हैं। नेल पेंट लाइटशैड का अच्छी क्वालिटी का खरीदें। रिमूवर और काटन भी अपनी किट में रखना न भूलें।


बिंदी:- चेहरे की सुन्दरता को चार चांद लगाती है बिंदी। अपने चेहरे के आकार के अनुसार रंग बिरंगी बिंदियां खरीदें। मार्केट में सिंगल बिंदी से लेकर बिंदियों के एलबम उपलब्ध होते हैं। स्टिक करने वाली बिंदी ही खरीदें जो अच्छी क्वालिटी की हों।


क्लीजिंग मिल्क:- क्लीजिंग मिल्क मेकअप किट की जान होता है क्योंकि दिन भर के लगे मेकअप, प्रदूषण आदि को साफ करने के लिए क्लींजिंग मिल्क प्रयोग करना अति आवश्यक होता है। रात्रि में सोने से पहले क्लीजिंग मिल्क से अपने चेहरे और गर्दन को अवश्य साफ करना चाहिए। वैसे पानी से हाथ, बाजू और पैर भी धोकर सोना चाहिए ताकि रात्रि में त्वचा सांस ले सके।


मेकअप किट में सामान अच्छी कंपनी और मैन्यूफैक्चरिंग डेट को ध्यान में रखकर ही खरीदें।