योगाभ्यास बरतें सावधानियां



  • आसन निश्चित समय पर और स्वच्छ स्थान पर करने चाहिएं। आसनों का अभ्यास खाली पेट करना चाहिए।

  • आसन प्रातः सूर्य उदय से पहले, शांत स्थान और प्रदूषणमुक्त स्थान पर करना उत्तम होता है। आसन प्रारंभ करने से पहले स्नान कर लें तो अति उत्तम होता है। अगर बाद नहाना है तो 1 घंटे का अंतराल अवश्य रखें।

  • वैसे तो प्रायः प्रातःकाल आसनों का अभ्यास उचित होता है पर समय न मिलने पर दोपहर के भोजन के तीन घंटे बाद, सांयकाल में भी इसका अभ्यास कर सकते हैं। चाय पीने और योगासन के अभ्यास के बीच में 1 घंटे का अंतराल रखें।

  • योगाभ्यास के 20 मिनट पश्चात आप पेय आहार ले सकते हैं और आधे घंटे के पश्चात संपूर्ण आहार ले सकते हैं।

  • योगाभ्यास करते समय मस्तिष्क शांत, मन तनाव रहित व चुस्त रहना चाहिए।

  • हर आसन के पश्चात शरीर को ढीला छोड़कर विश्राम करें।

  • पूर्णवस्था में 1 से 3 मिनट तक रूकें, तभी आसनों का पूर्ण लाभ मिलेगा। रूकने का अभ्यास धीरे धीरे अपने शरीर की क्षमता के अनुसार बढ़ाएं।

  • कम से कम आधा घंटा आसन, पंद्रह मिनट प्राणायाम, दस मिनट तक ध्यान के पश्चात प्रार्थना कर अपनी साधना समाप्त करें।


योगाभ्यास के साथ रखें खाने में परहेज:-



  • भोजन साधारण और पोषक लें।

  • अधिक मिर्च मसाले, मैदा, खट्टे मीठे व तले हुए पदार्थ न लें।

  • ठंडे पानी से परहेज रखें। भोजन ताजा लें।

  • समय पर खाना खाएं, समय पर सोएं और प्रातः समय पर उठें।