पस को ठीक करने के घरेलू उपचार



दांतों में पस मुख्य रूप से मसूड़ों में जलन और टूटे हुए दांत के कारण होता है। दांतों में पस मुख्य रूप से एक प्रकार का संक्रमण होता है जो मसूड़ों और दांतों की जड़ों के बीच होता है तथा इसके कारण बहुत अधिक दर्द होता है। इसके कारण दांत के अंदर पस बन जाता है जिसके कारण दांत में दर्द होता है। जिस दांत में पस हो जाता है उसमें बैक्टीरिया प्रवेश कर जाता है और वही बढ़ता रहता है जिससे उन हड्डियों में संक्रमण हो जाता है जो दांतों को सहारा देती हैं। यदि समय पर इसका उपचार नहीं किया गया तो इसके कारण जीवन को खतरा हो सकता है। दंत स्वास्थ्यरू स्वस्थ मसूड़ों के लिए टिप्स


दांतों में पस होने के कारण जो दर्द होता है वह असहनीय होता है तथा इस दर्द को रोकने के लिए लोग कई तरह के उपचार करते हैं परंतु अंत में दर्द बढ़ जाता है। यदि आप भी मसूड़ों की इस बीमारी से ग्रसित हैं तो हम आपको बताएँगे कि आपको क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं। पहले आपको इस बीमारी के लक्षण तथा कारण पहचानने होंगे।


दांतों में पस होने के कारण :-



  • मसूड़ों की बीमारी

  • मुंह की सफाई ठीक से न करना

  • प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होना

  • टूटा हुआ दांत

  • मसूड़ों में सूजन और जलन

  • दांतों में संक्रमण

  • बैक्टीरिया

  • कार्बोहाइड्रेट युक्त तथा चिपचिपे पदार्थ अधिक मात्र में खाना